Home > पश्चिम उ० प्र० > सऊदी के दस हज़ार लोगों को ही इस बार हज का फर्ज अदा करने की अनुमति रहेगी।

सऊदी के दस हज़ार लोगों को ही इस बार हज का फर्ज अदा करने की अनुमति रहेगी।

बरेली l हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने भारत सहित सभी देशों की हज यात्रा को रदद् कर दिया हैं,पिछले साल दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों के करीब 25 लाख यात्री हज पर गए थे। इनमें 18.6 लाख यात्री सऊदी से बाहर से आए थे। इंडोनेशिया से सबसे ज्यादा करीब 2.20 लाख लोग इसमें शामिल हुए।वहीं भारत से एक लाख पिछत्तर हज़ार लोग शामिल हुए थे और भारत का हज कोटा 25 हज़ार बढ़ गया था,इस साल भारत से 2 लाख आजमीन हज यात्रा में शामिल होते पर कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से भारत सहित सभी देशों के हज यात्रियों की हज यात्रा रदद् कर दी गई हैं।
1441 हिजरी की हज यात्रा में सऊदी अरब में रहने वाले 10 हज़ार लोग की 2020 के हज के फ़र्ज़ को अदा कर सकेंगे।वो भी नियमों व शर्तों के मुताबिक।सऊदी में रह रहे भारतीयों को भी मिलेगा हज में शामिल होने का मौका।
बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्वमंत्री हाजी अताउर्रहमान ने कहा कि हज से सऊदी अरब को कितनी आय होती है,जानकारी के मुताबिक, हज यात्रा और उमरा से सऊदी अरब हर साल करीब 1200 करोड़ डॉलर की कमाई करता है।
बरेली हज सेवा समिति के प्रभारी नजमुल एस आई खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मकसूद अहमद खान ने आज हज यात्रा की रक़म वापसी के लिये नया सर्कुलर जारी कर दिया हैं सभी हज यात्रियों के पैसे 1 महीने में बैंक खाते में बापस हो जाएगी, हज कमेटी ऑफ इंडिया अब खुद ही हज यात्रियों के पैसे वापसी कर देंगे उनको अब कैंसिलेशन का फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं हैं एवं उनके पासपोर्ट उनको डाक से स्टेट हज समिति द्वारा जल्द वापस कर दिए जायँगे
सऊदी में 1.61 लाख संक्रमित
सऊदी अरब में अब तक संक्रमण के 1.61 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1.05 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।वहीं, 1307 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही सऊदी में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *