Home > पश्चिम उ० प्र० > नरमू की रेल प्रशासन के साथ सम्पन्न हुई स्थाई समझौता वार्ता

नरमू की रेल प्रशासन के साथ सम्पन्न हुई स्थाई समझौता वार्ता

संवाददाता, उग्रसेन श्रीवास्तव 

बरेली। एन ई रेलवे मजदूर यूनियन की रेल प्रशासन के साथ दो दिनों तक दिनाँक 07.10.20 एवं 08.10.20 तक जूम एप्प पर ऑनलाइन स्थाई समझौता वार्ता संपन्न हुई। जिसमें रेल प्रशासन की तरफ से मंडल रेल प्रबंधक,अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी व इंफ्रा तथा सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे ।मीटिंग के दौरान यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित दिए गए एजेंडे के अनुसार लगभग 30 मुद्दों पर चर्चा की गई ।जिनमें से लगभग 20 मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर दिया गया। जिसमें कॉलोनियों में सफाई कार्य न होना,कर्मचारियों के बकाया भुगतान न होना,कर्मचारियों के रुके हुए प्रमोशन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-1 की पदोन्नति,कर्मचारियों की वरीयता का सही निर्धारण न किया जाना,परित्यक्तव आवासों को निरस्त कर कर्मचारियों को एचआरए का भुगतान न किया जाना,कोरोना पॉजिटिव होने पर क्वारन्टीन अवधि में कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश न दिया जाना, मंडल की कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटों का न जलना इत्यादि मुद्दे सम्मिलित थे।इन सभी मुद्दों पर प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए इनका निपटारा किया गया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बंसन्त चतुर्वेदी ने बताया कि इस वार्ता के संपन्न होने से कर्मचारियों की काफी समस्याएं लगभग समाप्त हो गई हैं क्योंकि इस कोरोना काल मे कर्मचारियों की तमाम समस्याएं पैदा हो गई थी और इस वर्ष एक भी स्थाई समझौता वार्ता संपन्न नहीं हो पाई थी जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा था ।अब वार्ता के संपन्न होने से काफी समस्याओं को समाप्त करने में प्रशासन और यूनियन की अहम भूमिका रही है और यह प्रयास निरन्तर इसी तरह जारी रहेगा। यूनियन की तरफ से उक्त वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,केंद्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, मंडल मंत्री कामरान अहमद, मंडल उपाध्यक्ष रिया सिंह, ताजुद्दीन, रईस अहमद ,नूतन प्रकाश, रोहित कुमार ,हरीश भारती, महीप कश्यप ,सुंदर पाल सिंह, जगबीर सिंह यादव, मोहम्मद दानिश अहमद ,राजन कुमार ,हुकुम सिंह नेगी ,सोमनाथ बनर्जी, प्रद्युम्न सिंह कहलों ,आराम सिंह ,सुनील कुमार ,निमाय कुमार एवं राम औतार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *