Home > पश्चिम उ० प्र० > पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने जान दी

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने जान दी

बांदा। शराब पीकर घर आए टाइल्स मिस्त्री ने पत्नी से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। कल रात 12 बजे पत्नी ने उसे फंदे लटका देखा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की। पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरीबिरहंड गांव निवासी युवराज (32) टायल्स लगाने का काम करता था। वह कानपुर में रहकर मिस्त्री गिरी का कार्य करता था। एक माह पहले गांव आया था। कल रात 10 बजे करीब शराब पीकर घर आया। यहां पत्नी सरोज देवी ने उसे खाना परोसा और शराब पीने के लिए मना किया। इस बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। रात में उसने कमरे में साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई राजू ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा था। एक पुत्री दो पुत्र हैं। प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था।
खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। वह शराब के नशे का आदी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *