Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > मैरिज होम में फंदे से लटका मिला प्लंबर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मैरिज होम में फंदे से लटका मिला प्लंबर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा। आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित नवरंग मैरिज होम के प्रथम तल पर बने कमरे में शनिवार को प्लंबर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला बता रही है। नगला सोला भोला निवासी 45 वर्षीय राजेश पत्नी कविता से काम से जाने की कहकर शुक्रवार रात 10:00 बजे घर से निकला था। रात में घर नहीं आने पर पत्नी ने उसकी तलाश की। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह 9:00 बजे नवरंग मैरिज होम जंगले से फंदे से राजेश का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *