Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > जूता फैक्ट्री में लगी भीशण आग, मची भगदड़

जूता फैक्ट्री में लगी भीशण आग, मची भगदड़

आगरा, (वेब वार्ता)। आगरा जीवनी मंडी स्थित एक जूता फैक्ट्री में आज सुबह भीशण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगरा जीवनी मंडी के चंदा पान वाली गली में आरके इंटरप्राइजेज के नाम से पांच मंजिला में एक जूता फैक्ट्री है। जहां सभी तलों में जूते का काम होता है। जानकारी के अनुसार, रोजाना की भांति कर्मचारियों ने गुरुवार की रात करीबन 9ः00 बजे जूता फैक्ट्री को बंद किया था। आज सुबह जब काम करने के लिए कर्मचारी सुबह 9ः00 बजे पहुंचे तो फैक्ट्री में से धुंआ निकल रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक ने जब फैक्ट्री को खोला तो उसमें आग की लपटें उठ रही थी। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मषक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस के अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि गालियां सकरी होने के कारण गाड़ी अंदर तक नहीं आ पा रही थी जिस कारण से फायर सर्विस कर्मियों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ा था। पाइप यहां तक लाने में काफी समय भी लगा उसके बावजूद भी आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पश्ट नहीं हो सका है। इधर, फैक्ट्री मालिक का कहना है की फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है। अभी आग में कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *