Home > राष्ट्रीय समाचार > नोडल अधिकारी द्वारा महिला ग्राम प्रधानों से महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया –

नोडल अधिकारी द्वारा महिला ग्राम प्रधानों से महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया –


बलरामपुर। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन द्वारा नोडल महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई है। महिला नोडल अधिकारी हर्षिता माथुर सीडीओ सिद्धार्थनगर, शुभी काकन पीसीएस अधिकारी अयोध्या, बीनू सिंह पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ द्वारा जिला पंचायत सभागार में महिला ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। नोडल अधिकारी द्वारा महिला ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों से अपने ग्राम पंचायतों में कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दिए जाने और लोगों को जागरूक किए जाने की अपील की। नोडल अधिकारी द्वारा महिला ग्राम प्रधानों से महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया। नोडल अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि समस्त महिला ग्राम प्रधान विकास से जुड़े कार्यों पर स्वयं निर्णय लंे और वे अपने प्रतिनिधि पर निर्भर न रहें। उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों को जागरूक रहने व घर से बाहर निकल कर ग्राम के विकास कार्यों पर कार्य करने हेतु कहा। उन्होंने समस्त महिला ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर एक मिसाल दे की महिलाएं किसी से कम नहीं है व सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर है । उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों से ग्रामों में एक क्रांति लाने को कहा।
नोडल अधिकारी बीनू सिंह ने कहा कि बलरामपुर जनपद महिला साक्षरता मे काफी पीछे है, उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों से कहा कि वह अपने क्षेत्र के बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रेरित करें, उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधान अपने अधिकारों के प्रति जागरुक नहीं है जिससे कि महिला ग्राम प्रधान पति व अन्य लोग हावी रहते हैं। महिला ग्राम प्रधानों को स्वयं आगे आकर लोगों से जुड़ना होगा व सामाजिक कार्यों में आगे आना होगा। उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों से कहा कि सरकार द्वारा उनको बहुत सारे अधिकार दिए गए हैं वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो वह अपने ग्राम के विकास कार्यों में आगे आए।
नोडल अधिकारी शुभीकाकन द्वारा महिला ग्राम प्रधानों को लोगों को खासकर की महिलाओं को शिक्षा, अन्य क्षेत्रों में लाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस कर महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा महिला ग्राम प्रधानों से ग्राम से जुड़े विकास कार्यों में व महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में गति लाने हेतु सुझाव मांगे गए। महिला ग्राम प्रधानों द्वारा नोडल अधिकारियों को अनेक सुझाव दिए गए। नोडल अधिकारियों द्वारा महिला ग्राम प्रधानों से उनकी समस्याएं भी सुनी गई। नोडल अधिकारियों द्वारा घरेलू हिंसा व अन्य पीड़ित महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गई व संबंधित कार्यों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान पीडी अनिल कुमार ,डीपीओ सतीश चंद्र, डीपीआरओ नरेश चंद्र, सीडीपीओ राकेश कुमार , महिला उपनिरीक्षक नीलोफर व महिला ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *