Home > राष्ट्रीय समाचार > मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी : प्रियंका गांधी

मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली । राहुल गांधी के कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है, सभी कयास लगा रहे हैं कि क्या बीमारी की वजह से सोनिया गांधी राजनीति छोड़ देंगी पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायर होने की आशंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मां (सोनिया गांधी) 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी? उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।”प्रियंका ने यह टिप्पणी सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को रिटायर होने वाला बयान दिए जाने के बाद की है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष के बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे, जिसके बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, न कि राजनीति से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *