Home > अवध क्षेत्र > कैलाश आश्रम में अर्कवंशी उत्थान महारैली का आयोजन किया गया

कैलाश आश्रम में अर्कवंशी उत्थान महारैली का आयोजन किया गया

सीतापुर- गोंदलामऊ क्षेत्र के कैलाश आश्रम परिसर में अर्कवंशी उत्थान महारैली का आयोजन योगेंद्र सिंह सूर्यवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दस्यु सम्राट अंतरास्ट्रीय क्षत्रिय महा सभा के संरक्षक मलखान सिंह,ने महारैली को संबोधित करते हुए मलखान सिंह ने कहा कि आज देश की बहुत कठिन परिस्थिति है पुलवामा बम कांड में धोखे से हमारे सैनिको को मार दिया गया।शहीदों के 
सम्मान में सभा में उपस्थित सभी से एक मिनट का मौन रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजाद के बाद से आज तक खंगार,आरख अर्कवंशी राजनैतिक भागीदारी नही मिली। जब कि प्रदेश के हर विधान सभा में एक दो लाख हमारे समाज के लोग रहते है यह देश की बिडम्बना देखिये। भाजपा यदि यू पी के बादा व धौराहरा सीट से टिकट देती है तो पूरे प्रदेश के अर्कवंशी, खंगार क्षत्रिय वोट करेगे। यदि ऐसा नही होता है तो निर्दली व किसी अन्य पार्टी से चुनाव लडेगे।वही मलखान सिंह ने सम्बोधन के दौरान कहा कि हर कोई अर्कवंशी का अर्थ नही जानता।यह सूर्य भगवान के उपासक थे जो सूर्य की पूजा के बाद सूर्य देव को अर्क देते थे उन्हे ही कालंतर अर्कवंशी के नाम से जाना जाता है। हम जो निकले है क्षत्रियों को जोडने के लिए निकले है।
क्षत्रिय महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में उपस्थित अर्कवंशी क्षत्रिय ने अनुरोध कि महगे मोबाइल के स्थान पर शस्त्र खरीदे उससे अपने देश व समाज की रक्षा के लिए हर समय खडे रहे।भाजपा यदि द्ददा जी को प्रदेश में दो लोकसभा चुनाव लडने के लिए टिकट देगी तो पूरी ताकत लगाकर चुनाव जिताऊ गा। खंगार अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुवांर,अमित सिंह खंगार योगेन्द्र सिंंह सूर्यवंशी, सतीश शास्त्री ,अजय सिंह भिन्ड, जबर सिंह परिहार, मनोज सिंह अर्कवंशी प्रहलाद सिंंह खंंगार जालौन, हरि प्रकाश सिंंह झांसी ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान राजेश, सिंह अर्कवंशी, इन्द्र बिक्रम सिंह ,मदन पाल सिंह अर्कवंशी, सुनील सिंंह अर्कवंशी सहित हजारों की संख्या में अर्कवंशी क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *