Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > इटियाथोक कस्बे में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

इटियाथोक कस्बे में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। इटियाथोक उत्कर्ष फाउंडेशन कार्यालय खरगूपुर मार्ग इटियाथोक पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल स्वर्गीय  कल्याण सिंह के देहावसान के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी, उत्कर्ष फाउण्डेशन एवं अन्य सामाजिक संगठनो एवं व्यक्तियों ने हिंदुत्व के पुरोधा स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया श्रद्धांजलि सभा में संस्था के सचिव डॉ रामानंद तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी का जाना देश एवं समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। महेंद्र जैन अध्यक्ष व्यापार मंडल इटियाथोक राजेश ओझा जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी राकेश चतुर्वेदी जिला कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी उमाशंकर शुक्ल जिला का समय सभी भारतीय जनता पार्टी मंजूर अहमद क्षेत्रीय कार्य में सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा धर्म चंद्र तिवारी राजेश तिवारी समेत अनेक व्यक्तियों ने स्व कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *