विनीत जैन के मार्गदर्शन में पुलिस की बड़ी कामयाबी
अजय द्विवेदी
सिंगरोली | पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के दिशा निर्देश में नगर पुलिस अधीक्षक की मार्गदर्शन में अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली प्रभारी मनीष त्रिपाठी को एक और सफलता मिली | जब अवैध रेत का परिवहन करते दो डंफर जब्त किये | जब कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना मीली कि कुछ डंफर बिना रायल्टी के रेत लेकर माड़ा रजमिलान की ओर से आ रहे हैं जिस पर एस आई आर के उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम रवाना कर डंफरो की जांच की| जिस पर दो डंफर बिना रॉयल्टी लिये रेत परिवहन कर रहे थे | जिस पर एक डंफर क्र mp 53 6 a 14 95 चालक रघुवंस कुमार पिता यशवंत सिंह निवासी कोयलखुथ थाना माड़ा एवं दूसरा डंपर mp 53 6 a 1376 चालक संजय पिता महाराज सीह निवासी कोयलखुर्द थाना माड़ा को परसौना चौराहे से जब्त कर थाना लाया गया | दोनों डंफरो के खिलाफ 53 मध्य प्रदेश गौर खनिज अधिनियम के रूप में एवम अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गई | उस कार्रवाई में थाना कोतवाल मनीष ट्रीपाठी उपनिरीक्षक आर के उपाध्याय प्रधान आरक्षक संतोष चंदेल,दीप नारायण संजय सिंह परिहार संदीप सिंह आदि सामिल रहे |