Home > राष्ट्रीय समाचार > सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी माननीय श्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने नुक्कड़ सभा लगाकर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया ।

सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी माननीय श्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने नुक्कड़ सभा लगाकर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया ।

लवकुश कुमार

*मनकापुर (गोंडा) तहसील मनकापुर के केशव नगर ग्रांट टेंगनहवा में लोकसभा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह जी नुक्कड़ सभा लगाकर अपने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया और कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा गोंडा प्रत्याशी को माल्यार्पण करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया। और इस मंच का संचालन विधानसभा महासचिव अध्यछ हेमंत कुमार उर्फ (बंटी सिंह) ने किया। इस मौके पर लोकसभा गोंडा गठबंधन प्रत्याशी पंडित सिंह ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार है। वो विकास के मामले में हर मोड़ पर बिफल रहीं। और उन्होंने बताया कि चाहे शिक्षा का विकास रहा हो या रोजगार , जैसे सड़क विधुत जैसी योजनाएं बिल्कुल ठप हो गया है। और वर्तमान सरकार में किसान गन्ने को लेकर बहुत परेशान हैं। परन्तु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब थे। उस समय वर्तमान सरकार के लोग कह रहे थे कि गन्ने का समर्थन मूल्य किसान नहीं पा रहा हैं। और बेरोज़गारी बढ़ रही हैं। परन्तु आज तो सत्ता की कुर्सी हैं। तो क्यों नहीं किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य दे रहे हैं। और आय दुगना करने को कहा था। परन्तु ऐसा क्यों नहीं किया। इससे यह स्पष्ट है कि सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। इसी प्रकार से चुनाव आने के अवसर पर भोली- भाली जनता को गुमराह करके उनका वोट प्राप्त कर लेते हैं। उसके बाद सभी जनता को भूल जाते हैं। इनके सभी वादे झूठे हैं। इसी मौके पर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और उनके पुत्र अरुण प्रताप सिंह उर्फ (डिंपल सिंह) और साथ में अयोध्या प्रसाद शुक्ल बंटी सिंह गोल्डन सिंह मैराज खान अजय सिंह कल्लू सिंह इरशाद खान आदि कार्यकर्ता व सद्स्य व जनता काफी संख्या मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *