Home > मध्य प्रदेश > हिंडालको महान ने 300 ग्रामवासीयो को सिखाया घरेलू सुरक्षा का हुनर

हिंडालको महान ने 300 ग्रामवासीयो को सिखाया घरेलू सुरक्षा का हुनर

जानकारी का अभाव दुर्घटना को जन्म देता है:-गिरिजा पांड्या
जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। हिंडालको महान ने 51वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में गाँव तक पहुची सुरक्षा विभाग की टीम 300 लोगो को दी घरेलु सुरक्षा की जानकारी,राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत हिंडालको महान द्वारा औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमे हिंडालको महान में सुरक्षा सप्ताह का 4 मार्च से 11मार्च तक कंपनी प्रमुख सेन्थिलनाथ के दिशा निर्देशन मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी के मार्गदर्शन व गिरिजा पांड्या के नेतृत्व में सुरक्षा अहम के मंत्र को प्लांट के अंदर और बाहर दोनों ओर परिपालन हेतु कई कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। इसी कड़ी में हिंडालको महान की सुरक्षा विभाग व सी.एस. आर.विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आओ जाने सुरक्षा के गुर कार्यक्रम में  हिंडालको महान के सुरक्षा विभाग प्रमुख गिरिजा पंड्या व उनकी टीम के सेफ्टी ऑफिसर निर्भय सिंह ने सज़हर ग्राम के 300 ग्रामवासियों को सुरक्षा से सम्बंधित कार्यशाला में ग्रामवासियों को मानव जीवन मे सुरक्षा के महत्व पर कार्यशाला में बिजली से सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, एल.पी.जी.गैस स्टोव से सुरक्षा,के विषय मे जानकारी दी,और उससे सम्बंधित प्रश्न भी पूछे ,साथ ही सही जबाब देने वाले ग्रामवासियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।कार्यशाला में सुरक्षा महा प्रबंधक गिरजा पांड्या ने कहा कि जानकारी के अभाव में हुई छोटी घटना बड़ी घटना में तब्दील हो जाती है ,इस लिये आपदा में विवेक को ठंडा रख कर सही कदम उठाने की जरूरत है, वही कार्यशाला को सफल बनाने में हिंडालको महान सुरक्षा विभाग से,शिवानन्द तिवारी,संजय तिवारी,विवेक कुशवाहा व पन्नालाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *