Home > मध्य प्रदेश > युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी, नायब तहसीलदार के 773 भरे जाएंगे पद

युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी, नायब तहसीलदार के 773 भरे जाएंगे पद

लखनऊ | राजस्व परिषद में खाली तहसीलदार और नायब तहसीलदार के करीब 1000 पदों को जल्द भरा जाएगा। इनमें 773 पद नायब तहसीलदार के हैं। राजस्व परिषद ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से राजस्व विभाग जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी लेगा। राजस्व परिषद में नायब तहसीलदार के कुल 1234 पद हैं। इनमें से 773 पद मौजूदा समय में खाली हैं। प्रदेश में संशोधित राजस्व संहिता लागू होने के बाद राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की व्यवस्था की गई है।नायब तहसीलदार के खाली 733 पदों में से करीब 400 पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाएगा और 333 पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इनकी भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग के पास है। राजस्व परिषद में तहसीलदार का पद पदोन्नति का है। परिषद में तहसीलदार के कुल 766 पद हैं। इनमें से 228 पद काफी समय से खाली हैं। इन्हें भरने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। शासन की अनुमति के बाद वरिष्ठता सूची जारी होगी। इसके बाद विभागीय पदोन्नति की बैठक में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनने संबंधी प्रस्ताव रखा जाएगा। राजस्व वादों के निस्तारण के लिए इन पदों को भरा जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *