Home > स्थानीय समाचार > सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन् पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए हनुमान भक्तो द्वारा विशेष पूजा अर्चना

सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन् पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए हनुमान भक्तो द्वारा विशेष पूजा अर्चना

लखनऊ। ॐ शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर ए ब्लॉक इंदिरानगर लखनऊ में प्रातः 9 बजे देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के यशस्वी सांसद शेरे हिन्द राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन् पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए हनुमान भक्तो द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई।फल वितरण किया गया।भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुवे बताया कि गरीबो को भोजन (पूड़ी सब्जी,तहरी)के पैकेट बाटे गए।।सायं 5 बजे मंदिर पर हवन हुवा। आरती ,101दीपक जलाएं गए। ॐ शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर धर्मार्थ जनकल्याणकारी ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती ममता जिंदल,उपाध्यक्ष मनोज डिंगर, निश्चिंत शुकला, पुजारी सत्यप्रकाश मिश्र ने मंदिर पर, भूतनाथ , लेखराज,सी ब्लॉक पर रिक्शा चालकों, मजदूरों को फल वितरित किया। मंदिर पर राजनाथ के उत्तम स्वास्थ्य के लिए पुजारी सत्यप्रकाश व अन्य ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *