Home > स्थानीय समाचार > विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत संरक्षण के दिये निर्देश

विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत संरक्षण के दिये निर्देश

लखनऊ । मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शासनादेश संख्या 2562/सैतीस -2-2023-5(53)18 टी. सी दिनांक 31अक्टूबर 2023 के माध्यम से दिनांक  01.11.23 से 31.12.तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत संरक्षण के निर्देश दिए गए हैँ, उक्त आदेश के क्रम में आज प्रमुख सचिव पशुधन द्वारा अभियान का शुभारम्भ करते हुए नगरीय सीमा में सम्मिलित 7 एकड़ भूमि पर सराय शेख स्थिति गौशाला का निरीक्षण किया गया तथा उक्त गौशाला को नंदी शाला अभ्यारणय के रूप में विकसित करने हेतु नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को निर्देश दिए, प्रथम चरण में इसमें 200 नंदी संरक्षित करते हुए 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा द्वितीय चरण में इसकी क्षमता को 750 करने का लक्ष्य दिया गया, साथ ही साथ गोवंश के भरण पोषण हेतु मौसम तथा पर्यावरण अनुकूल हरा चारा उत्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया, प्रमुख सचिव महोदय द्वारा उक्त स्थल पर बॉउंड्री वाल के निर्माण के साथ साथ भूसा संरक्षण गृह,टिन शेड के निर्माण तथा नंदीशाला की 24 घंटे देख रेख हेतु एक केयरटेकर कक्ष का निर्माण किया जाने हेतु विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने हेतु निर्देश दिए गए |
अभियान के प्रथम दिन आज नगर निगम के सहयोग से चिनहट विकास खंड स्थिति अस्थायी गौशाला पपनामाऊ में प्रमुख सचिव पशुधन की उपस्थित में 19 गोवंशीय पशुओ को संरक्षित किया गया |
उक्त कार्यक्रम में श्री इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन , अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ डॉ. अरविन्द राव,अपर निदेशक पशुपालन डॉ पी. एन सिंह, मुख्य पशु चिकत्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द वर्मा, पशु कल्याण अधिकारी डॉ . अभिनव वर्मा, तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी गण तथा ग्रामीण उपस्थित रहे | उक्त अभियान कुल 60 दिवस हेतु चलाया जायेगा तथा निराश्रित गोवंश को पकड़ते हुए गौशालाओं में संरक्षित किया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *