संवाददाता अखिलेश दुबे
लखनऊ। कानपुर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि उज्जैन से कानपुर आते समय कानपुर टोल नाके से 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही एसटीएफ की कार पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जहां पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया। गौरतलब है कि हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है। कि मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल विकास दूबे को हैलट हास्पिटल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।