Home > स्थानीय समाचार > भारतीय जनता युवा मोर्चा आज से चलाएगा सेल्फी विध सदस्यता अभियान 

भारतीय जनता युवा मोर्चा आज से चलाएगा सेल्फी विध सदस्यता अभियान 

लखनऊ । प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश के सभी 92 ज़िलों में सदस्यता अभियान 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलाएंगे । 5520 सदस्यता प्रमुख एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी बूथ पर प्रवास कर के सदस्य बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कार्यकर्ता सभी समाज जाति एवं धर्म के लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे । भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी के नेतृत्व में प्रदेश के जिलों में जाकर वहा के कॉलेजों, संस्थानो में जाकर सदस्यों को जोड़ना तथा उनके साथ सेल्फी लेकर संयोजक को भेजने का कार्य भी किया जाएगा। भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री धनंजय शुक्ला ने बताया कि इस अभियान की ज़िम्मेदारी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी संगठन में प्रदेश के मंत्री पुरुषार्थ सिंह को यह सदस्यता कराने की जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा हर वर्ग का हर जाति हर धर्म के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगा और इस अभियान में भाजयुमो पदाधिकारियों को एक पदाधिकारी और एक कार्यकर्ता को 60- 60 सदस्य जोड़ने का दायित्व सौंपा गया है जिसमे हर जाति और धर्म के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों, कॉलेजो, आदि स्थानों पर कैम्प लगाकर सदस्य जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।जिसमे सभी जाति के लोग इसमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *