Home > स्थानीय समाचार > साहित्यकारों-कवियों ने मेट्रो में पढ़ी रचनाएं

साहित्यकारों-कवियों ने मेट्रो में पढ़ी रचनाएं

लखनऊ (यूएनएस)। करीब दो दर्जन साहित्यकारों व कवियों ने रविवार को लखनऊ मेट्रो में अपनी रचनाएं पढ़ी। उनकी कविताएं सुनने के लिए मेट्रो में भीड़ लग गयी। साहित्कारों व कवियों ने मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से चैधरी चरण सिंह स्टेशन और वापस मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन तक का सफर का आनन्द लिया। इसमें मुख्य रूप से साहित्य दल के डी०एस शुक्ला, देवकीनंदन शांत, के०के अग्रवाल, डॉ अमित, डॉ कीर्ति, सुभाष, कबीर, निर्भय व कई अन्य साहित्यकार शामिल रहे। साहित्यकारों ने आज पहली बार लखनऊ मेट्रो रेल से सफर किया। चलती मेट्रो के अन्दर लोगों ने रचनाएं पढ़ी। व्यंग्य, छोटी कहानियाँ एवम गजल भी सुनायी। इन साहित्यकारों ने जब कविता और साहित्य को सुनाना शुरू किया तो सफर कर रहे यात्रियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी फरमाइश शुरू कर दी। यात्रा के दौरान कई यात्रियों ने इस खास मौके पर कहा कि लखनऊ की पहचान यही है। एक यात्री ने बताया की मेट्रो ट्रेन और इसके स्टेशन पर बनी कला और बाकि चीजों में लखनऊ की झलक दिखती है। वहीं यात्रा करने वाले साहित्यकारों ने मेट्रो रेल के अंदर सफाई और स्टेशन की खुबसूरती की तारीफ की। साहित्यकेारों ने लखनऊ वासियों को मेट्रो से ज्यादा से ज्यादा यात्रा करने लिए भी प्रेरित किया। लोगों ने कहा कि मेट्रो, लखनऊ वासियों के लिए एक नायाब उपहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *