Home > स्थानीय समाचार > सड़क पर भटक रही महिला को सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सड़क पर भटक रही महिला को सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस शनिवार को दस दिन पूर्व लावारिश मिली महिला को उसके परिजनों से मिलाने में कामयाब रही। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के मुताबिक बीते 24 मार्च को थाना सुशांत गोल्फ़ सिटी इलाके में सड़क पर एक लावारिस महिला मिली थी। जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। उन्हें वन स्टाप सेंटर में रखवाया गया। काफी प्रायास के बाद पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम रंजना सिंह पत्नी संजय सिंह निवासी अल्लापुर इलाहाबाद बताया। जिन्हे थाना सुशांत गोल्फ़ सिटी पुलिस द्वारा इलाहाबाद भेजकर अल्लापुर में उनके परिवार को खोजकर उनके पति व बच्चे से मिलवाया गया। जिन्हें वे काफी दिनों से खोज रहे थे। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस के इस सराहनीय कार्य से परिजनों ने उनका आभार जताया।

श्याम कुमार यादव गोसाईगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *