मरीजो और अस्पताल स्टाफ मे दहशत का माहौल , बिना पीपीई किट के काम कर रहे आईसीयू के कर्मचारी काम ठप कर वापस घर गये।
अखिलेश दुबे लखनऊ संवाददाता
लखनऊ। राममनोहर लोहिया अस्पताल मे भर्ती मरीज की कोरोना रिपोट पाँजिटिव आने के लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव मरीज़ को आइसोलेशन वार्ड में नही शिफ्ट किया गया। वही बिना पीपीई के काम कर रहे कर्मचारियों ने काम ठप कर सभी आईसीयू के कर्मचारी घर वापस चले गये है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 बेड के आईसीयू में 13 नार्मल मरीजों के साथ कोविड 19 पॉजिटिव पेशेंट भी लेटा हुआ है। अस्पताल स्टाफ परेशान, अधिकारियों ने मौन साधा हुआ है। लोहिया संस्थान प्रशासन की बड़ी लापरवाही से संस्थान मरीजों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस स्वयं फैला रहा है।