Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > रामलला का सजेगा दरबार, थाईलैंड के फूलों से।

रामलला का सजेगा दरबार, थाईलैंड के फूलों से।

अखिलेश दुबे
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की अयोध्या रामनगरी में महाउत्सव के बीच भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधार शिला रखेंगे । जिसको लेकर पूरी अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है। राम जन्मभूमि सहित रामलला के अस्थाई मंदिर को देश- विदेश के फूलों से सजाया जाएगा। राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगमन की तैयारी के लिए सात सज्जा क्या जा रहा है। इस दौरान पूरे परिसर को रंगोली व फूलों से सजाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। परिसर के मुख्यद्वार से लेकर रामलला के अस्थाई मंदिर तक फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। जिसके लिए दिल्ली कोलकाता सहित थाईलैंड से बड़ी संख्या में फूलों को मंगाया गया है। वही पूरे परिसर को फूल रंग से रंगोली भी बनाई जाएगी। जिसका जिम्मेदारी अयोध्या के पिंटू माझी ने ली है। उनके मुताबिक कलकत्ता से गेंदा 50 कुन्तल, दिल्ली से टाटारोज , विष्णुकामता नीला रंग सहित थाईलैंड से 1 लाख पीस आर्केट, 1लाख पीस जारवेला मंगाया गया है। इसके साथ ही परिसर में बनने वाले रंगोली में 600 हंडिया लगाया जाएगा जिसके लिए 40 कर्मचारी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *