Home > स्थानीय समाचार > राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

विधानसभा घेराव का था इरादा
रंजीव
लखनऊ। राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और विधानसभा घेरने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने बापू भवन के पहले ही भीड़ को नियंत्रित कर लिया। पिछले कई महीनों से लगातार समस्त कर्मचारी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को फिर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए हजारों राज्य कर्मचारियों जैसे पीआरडी जवानों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशाबहु एवं संगिनी रसोइया, महिला समाख्या कार्यकर्ता, संविदा व मानदेय पर आधारित हजारों कर्मचारियों ने मिलकर वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
राजधानी में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के जीपोओ पार्क में राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह व महामंत्री बजरंगबली यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों अपनी मुख्य मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने बताया कि वर्षो से लंबित मांगों पर लगातार आंदोलन के बावजूद केन्द्र व राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है और सत्ता में आने से पूर्व किये वायदों पर अमल नहीं कर रहीं है। वर्तमान सरकार ने वादा किया था कि राज्य में सरकार बनते ही सभी कर्मचरियों के वेतन भत्ता, राज्य कर्मचारी का दर्जा व अन्य समस्याओं पर अमल किया जाएगा और जल्द ही उसके निवारण के लिए कार्य किया जाएगा पर राज्य में 6 महीने सरकार बनने के बाद बीत चुके हैं लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।  महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि पिछले महीने मिले अश्वासन के बाद हमने राज्य सरकार को 06 माह का समय दिया था पर ये समय बीत जाने के बाद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं दी जा रही है उनका लगातार शोषण किया जा रहा है।
अपनी मांगों को लेकर कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं संगिनी रसोइया आशाबहु आदि को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा 18000 न्यूनतम मानदेय दिया जाए। आगे बताया कि दैनिक वेतन भत्ता व कार्यप्रभारित कर्मचारियों की समस्त सेवाओं को जोड़ते हुए पेंशन लाभ प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *