Home > स्थानीय समाचार > प्रमोद तिवारी ने शोभारानी कुशवाहा को राजस्थान विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस से ‘‘टिकट मिलने पर आभार व्यक्त किया

प्रमोद तिवारी ने शोभारानी कुशवाहा को राजस्थान विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस से ‘‘टिकट मिलने पर आभार व्यक्त किया

लखनऊ, (यूएनएस)। प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता, राज्य सभा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, राज्य सभा मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राजस्थान प्रदेश के मुख्यमन्त्री अशोक गहलौत के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुये आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने भारतीय जनतापार्टी की विधायक शोभारानी कुशवाहा को विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का ‘‘टिकट’’ दिया है। स्मरणीय है कि शोभारानी कुशवाहा ने भारतीय जनतापार्टी से बगावत करके खुलकर प्रमोद तिवारी के पक्ष में विधायक के रूप में राज्य सभा के चुनाव में अपना मतदान किया था। उत्तर प्रदेश की पारिवारिक पृृष्ठभूमि की वजह से उन्होंने प्रमोद तिवारी के पक्ष में मतदान किया था, और उसी ने राज्य सभा के चुनाव का रुख बदल दिया था, और प्रमोद तिवारी सर्वाधिक 41 वोट पाकर राज्य सभा के सदस्य बने थे। यद्यपि की शोभारानी कुशवाहा को भारतीय जनतापार्टी ने हटाया नहीं था और न ही उन्हें पार्टी से ही निकाला था फिर भी प्रमोद तिवारी ने अपना बचन निभाया और कल शोभारानी कुशवाहा ने भारतीय जनतापार्टी छोंड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री तिवारी ने कांग्रेस नेतृृत्व सोनिया गांॅधी और राहुल गांॅधी के प्रति कृतज्ञता अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *