(भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को किया सम्मानित)
मोहनलालगंज।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन सिहं चौहान ने संरसवा स्थित कार्यालय पर कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे गोसाईगंज के पत्रकारों को सम्मानित करते हुये अगंवस्त्र भेट किया। वही कोरोना वायरस से बचाव के लिये पत्रकार अंकित शुक्ला,शैलेन्द्र सिहं चौहान,अनुपम मिश्रा,शिवा मिश्रा,सन्तोष शर्मा,सन्तोष तिवारी को मास्क सेनेटाइजर भी भेंट किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन सिहं चौहान ने बताया की कोरोना महामारी की इस राष्ट्रीय आपदा के समय में जिस प्रकार से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के द्वारा अपनी जान पर खेलकर लोगों के बीच जाकर जिस प्रकार से अपना धर्म और कर्म निभाया है वह सराहनीय है।क्योंकि प्रशासन, चिकित्सा और सफाई कर्मचारियों के साथ साथ पत्रकार बंधु भी कोरोना के इस छद्म युद्ध में विजेता की तरह आगे आये है। इसलिए यह समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह कलम के उन सिपाहियों का हौसला और ऊर्जा निरंतर बढ़ाएं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन सिहं चौहान के अलावा जिला उपाध्यक्ष कर्तिकेय त्रिपाठी,अविचल शुक्ला,रिषभ द्विवेदी,आदित्य गुप्ता ने कार्यकर्ताओ संग पत्रकारो पर पुष्पवर्षा के साथ ही तालिया बजाकर उत्सावर्धन भी किया।
नवीन वर्मा, मोहनलालगंज।