Home > स्थानीय समाचार > नियम विरुद्ध व फर्जी चुनाव निरस्त किया जाएः मनोज सिंह चंदेल

नियम विरुद्ध व फर्जी चुनाव निरस्त किया जाएः मनोज सिंह चंदेल

नियम और आदेशों का हवाला देकर क्रांति के चुनाव को बताया फर्जी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल ने 9 मार्च नामांकन व 12 मार्च तथा 16 मार्च को होने वाले नियम विरुद्ध व फर्जी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश चुनाव निरस्त किये जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चंदेल ने निदेशक पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र के हवाले से नियम विरूद्व एवं आदेश के विरूद्ध कराये गए क्रांति सिंह के चुनाव को अवैध घोषित करने आग्रह किया है। श्री चंदेल ने नियम विरुद्ध व फर्जी चुनाव कराने के कारण श्री क्रांति सिंह तथा नियम विरुद्ध जाकर इस चुनाव में सहयोग करने वाले आधिकारी, कर्मचारी व चुनाव अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज कराने हेतु पुलिस विभाग को आवेदन किया है। मनोज सिंह चंदेल द्वारा बताया गया कि 9 मार्च 2024, 12 मार्च 2024 और 16 मार्च 2024 को तथाकथित प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह द्वारा नियम विरुद्ध जाकर अनाधिकृत रूप से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव कराया गया। जबकि निदेशक पंचायती राज विभाग के 26 फरवरी 2024 के पत्र में स्पष्ट लिखा हुआ है कि वर्तमान समय में कोई प्रदेश पदाधिकारी नहीं है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है। मनोज कुमार सिंह चंदेल ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव 14 फरवरी 2024 को नियमानुसार कराया जा चुका है। श्री चंदेल ने बताया कि 12 मार्च 2024 व 16 मार्च 2024 का फर्जी चुनाव है। नियम विरुद्ध जाकर इन फर्जी चुनाव में सहयोग करने वालो पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *