लखनऊ: (आरएनएस )भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा 27 नव-नियुक्त खान निरीक्षकों को जनपदों में तैनाती दे दी गयी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सर्वश्री शिव दयाल सिंह-। को गौतमबुद्धनगर, अजीत सिंह को फिरोजाबाद, देशराज सिंह को बिजनौर, कुॅवर बहाुदर सिंह को कानपुर देहात, जीतेन्द्र सिंह को गोण्डा, गोपाल कृष्ण दत्ता को बहराइच, जितेश कुमार को गाजीपुर, अमित रंजन को शाहजहांपुर, सुखेन्द्र सिंह को लखीमपुर खीरी, सुरेश लकडा को सम्भल, सुधांशु रंजन द्विवेदी को आजमगढ़, जीतेन्द्र कुमार शर्मा को मुजफ्फरनगर, बृजेश कुमार गौतम को शामली, मो0 समीर अंसारी को पीलीभीत, मनोज कुमार को औरैया, मो0 ऐजाज को भदोही, जितेन्द्र कुमार शुक्ला को हाथरस, नरेश कुमार महतो को बस्ती, परसराम सुरेन्द्र राम बरन को हापुड़, चन्द्र प्रकाश जायसवाल को श्रावस्ती, प्रशान्त राज करन यादव को अम्बेडकर नगर, शिव दयाल सिंह-।। को महराजगंज, अरविन्द कुमार यादव को एटा, सुनील कुमार मौर्य को संतकबीरनगर, पुनाराम अहाके को फर्रूखाबाद, निशान्त बघेल को अमेठी तथा उमाकान्त को देवरिया जिले में तैनात किया गया है।