Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ नगर निगम का गृहकर के बकाएदारों के विरुद्ध जोनवार चला कुर्की अभियान

लखनऊ नगर निगम का गृहकर के बकाएदारों के विरुद्ध जोनवार चला कुर्की अभियान

ब्यूरो अनिल कुमार सिंह
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशों के क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में नगर में गृहकर का भुगतान नही करने वाले बड़े/छोटे गृहकर के बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की/सीजर की कार्यवाही हेतु निरन्तर जोनवार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गृहकर का भुगतान करवाने एवं आम जनमानस को सुविधा प्रदान करने हेतु जोनवार कैम्प भी लगाये जा रहे है, जिस क्रम में आज जोनवार वृहद रूप से अभियान चलाकर गृहकर बकाया जमा एवं कुर्की/सीजर तथा अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई, जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
जोन-3
वार्ड लाला लाजपतराय में कुर्की/सीलिंग का अभियान चलाया गया जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
1. 652/207 अजय सिंह पर बकाया रु. 11,73,138 के सापेक्ष आपत्ति प्राप्त हुयी।
2. 652/198 अजय सिंह पर बकाया रु. 4,89,521 आपत्ति प्राप्त हुयी।
3. 652ए/112-सीसी शारदा शुक्ला पर बकाया रु. 4,09,278 विवादित एवं कोर्टकेस पाया गया है।
4. 652बी/004 क्राउन पैलेस पर बकाया रु. 1,82,554 के सापेक्ष रु. 98,000 जमा किया गया।
5. 652बी/005 सुधा सिंह पर बकाया रु. 2,24,295 के सापेक्ष रु. 50000 जमा किया गया तथा रू 1,00,000 का चेक प्राप्त किया गया।
इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा रिंग रोड से गोसदन तक जानकीपुरम की दोनों पटरियों से से लगभग 55 अतिक्रमण हटाये गये एवं वार्ड लाला लाजपत राय वार्ड में सचिवालय कॉलोनी के पीछे रिंग रोड के पास कबाड़ की दुकान को हटाया गया।
जोन-4
चिनहट द्वितीय वार्ड में कुर्की की कार्यवाही का अभियान का विवरण निम्नवत् है –
1. भवन संख्या सीसी-3/002-ए लौलाई पर बकाया रु. 97,920 को मौके पर पूर्ण जमा कराया गया।
2. के0एन0-215/217 (एम.आई.एन.) प्लाट नं.-76 भरवारा पर बकाया रु. 69207 को मौके पर पूर्ण जमा कराया गया।
3. बी०बी०डी०/111/एन.आई.आई.टी. फैजाबाद रोड पर बकाया रु. 111,84,751 के सापेक्ष आपत्ति प्रस्तुत की गयी।
4. ए.आर./न्यू-005 लौलाई पर बकाया रु. 1,61,771 के सापेक्ष आपत्ति प्रस्तुत की गयी।
5. सीसी-3/015-ए लौलाई पर बकाया रु. 59,707 के सापेक्ष आपत्ति प्रस्तुत की गयी।
6. सीसी-3/031 लौलाई पर बकाया रु. 57,561 के सापेक्ष सील किया गया।
उपरोक्त भवनों से कुल 1,67,127 नगर निगम कोष जोन-4 में जमा कराया गया।
जोन-5
वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय व बाबू कुंज बिहारी ओम नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की/सीजर की कार्यवाही की गई, जिसमें भवन संख्या 551क/ओएमएस-077 स्थित ओम नगर (श्रीमती सोना देवी) रू० 1,06,521 बकाया, 557/142 स्थित ओम नगर (श्री विनोद कुमार पाण्डेय) रू 1,74,655 बकाया, 554/1499 स्थित पवनपुरी (श्री गोकुल प्रसाद) रू. 4,94,603 बकाया, एनपीयू/437 स्थित नारायणपुरी (श्रीमती रूपरानी) रू 4,74,049 बकाया, एनपीयू/067 स्थित नारायणपुरी (श्रीमती अनीता देवी) रू०- 1,66,509 बकाया, एसवीसी/099 स्थित शमा विहार कालोनी (श्री मेघराज सिंह) रू० 1,23,114 बकाया, होने पर भवनो को सील किया गया। सील किये गये भवनों के सापेक्ष लगभग रू- 1,50,000 का भुगतान नगर निगम कोष में जमा कराया गया।
हनीमेन चौराहा से तखवा चौराहा, चिनहट से एल्डिको तिराहा से एल्डिको ग्रीन रोड व उसके आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 2 आईस बाक्स, 1 सिलेन्डर, 4 बाट, 4 तराजू, 1 ठेला, 3 बेंच लकड़ी की व अन्य समान को जब्त किया गया।
जोन-8
शारदा नगर-प्रथम वार्ड के अन्तर्गत भवन संख्या 1/66 रजनी खण्ड पर गृहकर बकाया होने पर कुर्की कार्यवाही के दौरान आशिक भुगतान रूपया 40,000, भ.सं. 3/202 रजनी खण्ड पर गृहकर बकाया होने पर कुर्की कार्यवाही के दौरान आशिक भुगतान रूपया 60,000, भ.सं. 4/52 रजनी खण्ड पर कुर्की कार्यवाही के दौरान सील किया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त साउथ सिटी अण्डरपास व पी०जी०आई० गेट से लेकर कालिन्दी पार्क मोड़ तक अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के साथ 01 ठेला, 04 मेज, 06 तराजू, 05 प्लास्टिक स्टूल, 02 सिलेण्डर, 04 मेज, 04 तिरपाल, 04 कैरेट सामान जब्त करने के साथ एक ट्रक सामान जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *