लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह ने कर्मचारियों और अफसरों से लोकसभा चुनाव में महापर्व में सपरिवार शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बनें। मतदान औपचारिक नही है, यह आवश्यक और दायित्व भी है। श्री सिंह ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर ओल्ड पेंशन के हिमायती लीडर को चुने। नेता बदल सकते हैं निष्ठा मगर कर्मचारियों की कोई मजबूरी नही है।जो हमारे हित की बात करे,वही देश पर राज करे। जब हम बूढ़े हो जायेंगे और पेंशन नही पाएंगे तो क्या ये नेता हमारे काम आयेंगे। आज जो मदद को आगे आये,वो ही आगे भी आ सकता है। 2024 का लोकसभा चुनाव अपनी हितैषी हुकूमत चुनने का अवसर है, इसे गंवाना नही है।
मतदान अवश्य करें कर्मचारी और अधिकारी
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2024/05/download-2-1.jpg)