Home > स्थानीय समाचार > महापौर महोदय व नगर आयुक्त महोदय ने सुनी पिंक टॉयलेट में कार्यरत महिलाओं की समस्याएं एवं मांगे, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महापौर महोदय व नगर आयुक्त महोदय ने सुनी पिंक टॉयलेट में कार्यरत महिलाओं की समस्याएं एवं मांगे, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखनऊ। मा0. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा नगर निगम में तैनात कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण एवं उनकी मांगों को सुनने इत्यादि के उद्देश्य से समय समय पर बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की सहायता की जाती है।उसी क्रम में आज भी मा. महापौर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी की उपस्थिति में कर्मचारियों के साथ एक बैठक नगर निगम मुख्यालय पर आहूत की गयी। उक्त बैठक में मुख्य रूप से नगर में निर्मित पिंक टॉयलेट में तैनात समस्त महिला कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को सुना गया। जिसमें समस्त महिला कर्मचारियों ने विगत महीनों से लंबित पड़े वेतन को दिए जाने की मांग उठाई।जिस पर संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द वेतन क्लियर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वेतन न मिलने की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए समस्त महिला कर्मचारियों को उनकी योग्यता अनुसार रामकी कंपनी में भर्ती कराए जाने के निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *