Home > स्थानीय समाचार > लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत

लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत

लखनऊ। भारत चुनाव आयोग ईसीआई को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने शिकायत की है। चौधरी सुनील सिंह ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज की है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ की रैली में जयंत चौधरी को ’लोकदल’ का अध्यक्ष कहे जाने पर आपत्ति जताई है। जबकि वह ’राष्ट्रीय लोकदल’ (रालोद) के अध्यक्ष हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न चौनलों पर जयंत जी द्वारा चौनलों पर दिए गए इंटरव्यू के माध्यम से सदैव ’लोकदल’ का बार-बार उच्चारण लिया जाता है। उदहारण के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का यूट्यूब चौनल भारतीय जनता पार्टी के क्लिप में 7 मिनट 14 सेकंड और 16 मिनट 21 सेकंड पर देखा जा सकता है। ’लोकदल’ चौधरी चरण सिंह जी द्वारा स्थापित है जबकि ’राष्ट्रीय लोकदल’ कांग्रेस सांसद कल्पनाथ राय जी द्वारा बाद में स्थापित किया गया। इस प्रकार लोकदल का नाम लेकर स्थानीय मतदाताओं का किसानों के सहानुभूति बटोरने के लिए जयंत चौधरी को लोकदल का अध्यक्ष बताकर भ्रम पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे चुनाव आयोग द्वारा इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए, और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेताओं को भ्रम फैलाने से रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *