Home > स्थानीय समाचार > किसानो की दुर्दशा पर प्रदेश सरकार कर रही अनदेखा :- राष्ट्रीय लोकदल

किसानो की दुर्दशा पर प्रदेश सरकार कर रही अनदेखा :- राष्ट्रीय लोकदल

अवध की आवाज

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश में हो रही यूरिया की कालाबाजारी के कारण किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की लगातार अनदेखी से किसानों की दषा विगत कई वर्षो से सोचनीय होती जा रही है। डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने फसल का लागत मूल्य पहले ही बहुत बढ़ा दिया है। सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद की बोरियां मात्र कुछ अपने चहेतों को वितरित कर दी गई हैं। जिसके कारण अब उन्हीं चहेतों के माध्यम से प्रति बोरी 40 से 50 रूपये अधिक कीमत पर बेची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *