लखनऊ । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के कमल दीपक अभियान के अंतर्गत इरम डिग्री कॉलेज के ;पोलिंगद्ध दो बूथों पर गाजीपुर ग्राम व सैदुलानिशा ग्राम एवं मैथिलीशरण गुप्त वार्ड इंदिरा नगर में लाभार्थियों के घरों में कमल दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। यह दीपोत्सव कार्यक्रम प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा एवं बूथ प्रभारी सुनीता बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पार्षद दिलीप श्रीवास्तवएसेक्टर संयोजक संदीप पाठकए दोनो बूथों के अध्यक्ष रामकुमार कन्नोजियाए हरिओम वर्मा लाभार्थी महिलाएं परिवार सहित उपस्थित थीं।लाभार्थियों के घरों में कमल दीपक जलाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देते हुए माण्मोदी जी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
Home > स्थानीय समाचार > मैथिलीशरण गुप्त वार्ड इंदिरा नगर में लाभार्थियों के घरों में कमल दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव