Home > स्थानीय समाचार > कल संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जायेगा भवन नाथ पासवान का 57 वाँ जन्म दिवस

कल संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जायेगा भवन नाथ पासवान का 57 वाँ जन्म दिवस

लखनऊ। डा0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान का 57 वाँ जन्म दिवस दिनांक 01 अगस्त को सायंकाल 7ः00 बजे बर्लिंगटन चैराहा के पास मेडवल हास्पिटल के सामने चंचल काम्प्लेक्स के प्रथम तल स्थित डा0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के केन्द्रीय कार्यालय लखनऊ में संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। यह संकल्प दिवस देश के 24 राज्यों में जहाँ पर डा0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच कार्य कर रहा हैं, के प्रदे,ा व जनपद मुख्यालय पर मनाया जायेगा। सभी प्रदेश, मण्डल एंव जनपद स्तर के पदाधिकारी, अपने जनपद के समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओ के साथ इस अवसर पर संगठन के उद्वदेश्य एंव संगठन के विस्तार की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। चर्चा में एससी,एसटी,ओबीसी,अल्प संख्सक के हितों, अधिकारों तथा संविधान के संरक्षण के लिए एकता मंच के संकल्प एंव प्रयासों को साझा करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का यह 57 वाॅं जन्म दिवस है। वर्ष 2022 में डा0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच अध्यक्ष का 60 वाॅं जन्म दिवस पूरे देश में मनायेगा। इनके द्वारा 12 वर्ष पूर्व समाज के उत्थान हेतु सेवा से किये गये त्याग को दृष्टिगत डा0 अम्डेकर राष्ट्रीय एकता मंच के हम समस्त पदाधिकारी वर्ष 2022 तक संगठन से एक करोड सदस्यों को जोडने का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *