Home > स्थानीय समाचार > झांसी एवं गोण्डा में आयोजित हुआ ‘संकल्प से सिद्धि’ सम्मेलन 

झांसी एवं गोण्डा में आयोजित हुआ ‘संकल्प से सिद्धि’ सम्मेलन 

झांसी/गोण्डा  | भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत झांसी महानगर में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2022 तक नया भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्ष गांठ के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अन्र्तगत देश में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प भाजपा ने लिया है। इसके अन्र्तगत मा0 प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झांसी के प्रभारी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्पना देश से भ्रष्टाचार, अशिक्षा, गरीबी, आतंकवाद, कुपोषण, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद से मुक्ति दिला कर नया भारत का निर्माण करना ही संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य है। एक अन्य कार्यक्रम के तहत जनपद गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित संबोधित करते हुए कहा सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि आज हम सभी लोग भारत माता को मजबूत करने और भारत माता की गोद में निवास करने वाले सवा सौ करोड़ देशवासियों के सुखमय जीवन के लिए जरुरी है कि देश आतंकवाद मुक्त हो संप्रदाय वाद मुक्त हो और जातिवाद मुक्त हो हम लोग नए भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि के लिए मन और कर्म से जुड़ जाएं। श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचार और सिद्धांत के नाते कम से कम आने वाले 25 वर्षों तक लगातार राज करने वाली है परंतु हम लोग प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को बनाने के लिए ही कार्य नहीं करते बल्कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए और देश के चहुमुखी विकास के लिए अनवरत और बिना रूके बिना थके कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सवा सौ करोड़ देशवासियों के उत्थान की बात, उनके समुचित विकास की बात करने वाले ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *