Home > स्थानीय समाचार > जानकीपुरम मे देर रात एक घर से निकला सांप, परिजनो में मचा हड़कम्प

जानकीपुरम मे देर रात एक घर से निकला सांप, परिजनो में मचा हड़कम्प

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जानकी विहार कालोनी स्थित एक घर में देर रात सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। जानकी विहार कालोनी के निवासी अशोक कुमार यादव ने बताया कि देर रात घर के अन्दर सांप देखकर पूरे परिजन घबरा उठे। जिसके कारण परिवार मे काफी देर तक उथल पुथल मची रही। घर मे सांप दिखने के कारण बेटा कृष्णा भी काफी सहम गया। हालांकि काफी प्रयास करने के बाद बड़ी मुश्किल से लगभग 2 घण्टे बाद वह सांप घर से बाहर निकल गया लेकिन उसके बाद भी परिवार के लोगो मे सांप का भय बना रहा। अशोक यादव ने बताया कि वह पेशे से एलआईसी के अभिकर्ता है। जिन्होने जल्द ही इस मकान को खरीदकर रहना शुरू किया है। परिवार मे बेटा कृष्णा व पत्नी मंजू है। शहर की कालोनियो मे अक्सर बारिश के मौसम मे घरो से सांप निकलने लगते है। सांप को भगाने या पकड़ने के लिए शहरवासियो के पास कोई उपयुक्त संशाधन मौजूद नही रहता। जिसके कारण शहरवासियो मे काफी हलचल शुरू हो जाती है। क्षेत्रो मे जगह-जगह जलभराव व गन्दगी के कारण शहर की कालोनियो मे अक्सर सांप मंडरा रहे है। अशोक ने कहा कि सरकार को ऐसे मे क्षेत्रो के अनुसार सांप पकड़ने वाले सपेरो के मोबाइल नम्बर जारी करने चाहिए जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *