Home > स्थानीय समाचार > गोमतीनगर कल्याण महासमिति ने की पॉलीथीन का उपयोग बंद करने की पहल

गोमतीनगर कल्याण महासमिति ने की पॉलीथीन का उपयोग बंद करने की पहल

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति लखनऊ एवं जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा सरकार के द्वारा पालीथीन के प्रयोग पर प्रतिबन्ध के समर्थन एवं पालीथीन के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि श्री आशुतोष टंडन जी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विनीत खण्ड, गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्लास्टिक का प्रदूषण मानव सभ्यता के लिए नुकसानदेह है। वैज्ञानिकों का कहना है प्लास्टिक से 32 तरह के कैंसर होते हैं। फ्रिज में ठंडा पानी के लिए रखे जाने वाली बोतल, खाना पैक होने वाली पॉलिथीन तो बहुत खतरनाक है। हम जानते हुए भी इनका उपयोग करते हैं। विकल्प भी उपयोग किये जा सकते हैं। जैसे, प्लास्टिक के कटोरी की जगह मिट्टी के कुल्हड़ उपयोग किये जा सकते। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण बचाने को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। विदेश जाएंगे तो एक घंटा खाली चिप्स का पैकेट पकड़कर डस्टबिन ढूंढते हैं। अपने देश मे आकर सड़क पर फेंक देते हैं। लोग वही होते हैं। स्वच्छता होगी तो बीमारी काम होंगी। इलाज का बचा पैसा किसी अच्छे काम में उपयोग होगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई कि पॉलिथीन कैरीबैग और दूसरे प्लास्टिक का उपयोग खुद नहीं करेंगे। वहीं परिवार और मित्रगणों को भी नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। ऐसा नहीं करके पर्यावरण का सरंक्षण करेंगे। इसके साथ ही गोमतीनगर को पूर्ण स्वच्छ बनाएंगे। कार्यक्रम में इको फ्रेंडली थैले वितरित किए गए। कार्यक्रम में गोमती नगर आवासीय कल्याण महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त सुजीत श्रीवास्तव, जयपुरिया इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ. कविता पाठक और महासमिति की उपखंड समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पावर बैंक लेकर चल सकते तो झोला क्यों नहीं
महासचिव ने कहा कि लोग आज के समय मे अपने मोबाइल के लिए 100 ग्राम की पावर बैंक जेब में रखकर चलते हैं। क्या वही लोग 30 ग्राम का कपड़े का झोला लेकर नहीं चल सकते। पावर बैंक से अधिक उपयोगी यह झोला हक सकता है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि समाज को स्वच्छ रखें। कहीं भी कूड़ा न डालें  कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने पॉलिथीन के विकल्प और प्लास्टिक वेस्ट को रीसायकल करने के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *