Home > स्थानीय समाचार > जैन मंदिर में समोशरण महामंडल विधान शुरू

जैन मंदिर में समोशरण महामंडल विधान शुरू

लखनऊ। जैन आचार्य 108 विशद सागर महाराज एवं विशाल सागर महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को गोमतीनगर जैन मंदिर में समोशरण महामंडल विधान शुरू हुआ। जिसमें सौधर्म इंद्र का सौभाग्य आलोक अनीता, चक्रवर्ती का अशोक आशा, यज्ञनायक संदीप जूली, कुबेर अमित सलोनी, महेंद्र पियूष आयुषी, ईशान विशाल बबीता को मिला ।
प्रतिष्ठाचार्य आशीष भैया पुण्यांश, पंडित विवेक,पीयूष, संगीतकार सचिन पार्टी भोपाल ने संगीतमय पूजा एवं विधान कराया। इसमें महाराज जी ने बताया कि भगवान के समोशरण में सभी जीव चाहे वह मनुष्य हों देव हो पशु हो जाते हैं और भगवान की दिव्य वाणी अपनी-अपनी भाषा में सुनते हैं और अपना कल्याण करते हैं। आज विधान का पहला दिन था शांति धारा का सौभाग्य अशोक एवं आलोक को मिला। मंदिर के अध्यक्ष पीके जैन, सुकांत, निकांत अमित ,राकेश, अरविंद जैन,धर्मवीर जी जैन, पीसी जैन आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल की अनीता,दीपाली, दीपिका,अर्चना आदि द्वारा भी विधान में सहभागिता की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *