Home > स्थानीय समाचार > हज यात्रियों का पहला जत्था आज लखनऊ से रवाना, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दिखाई बस को हरी झंडी

हज यात्रियों का पहला जत्था आज लखनऊ से रवाना, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दिखाई बस को हरी झंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हज यात्रा के लिए आज लखनऊ से पहली फ्लाइट रवाना हुई। पहले जत्थे में 289 हज यात्रियों ने उड़ान भरी। हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए जाती बसों को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री दानिश आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मौजूद रहे। एक फ्लाइट में लगभग 300 यात्रियों का स्लॉट होता है। आने वाले 1 हफ्ते तक प्रत्येक दिन 4 से 5 फ्लाइट से हज यात्रियों को मदीना भेजा जाएगा। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए राज्य सरकार ने सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। लखनऊ और दिल्ली से हज यात्रियों को रवाना किया जायेगा। दानिश आजाद अंसारी ने बताया की उत्तर प्रदेश से जाने वाले आजमीन के लिए सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है इसके साथ ही साथ हज यात्रियों को वहां पर कोई असुविधा ना हो इसके लिए 60 हज सेवक भी राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए हैं। यूपी में कोरोना के बाद से पहली बार है जब इतनी बड़ी तादात में हज यात्रियों को मदीना भेजा जा रहा है और यही कारण है कि दो अलग-अलग डेस्टिनेशन बनाए गए हैं लखनऊ से लगभग 13000 हज यात्री फ्लाइट के जरिए अपनी यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे तो वही बाकी बचे हज यात्रियों को अपनी उड़ान दिल्ली से तय करनी पड़ेगी। पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से जाने वाले यात्रियों की यात्रा लखनऊ से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *