Home > मध्य प्रदेश > गोमती किनारे मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कम्प

गोमती किनारे मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कम्प

लखनऊ। राजधानी में हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण मेला के मैदान के पास गोमती नदी के किनारे नवजात का भ्रुण मिलने से आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रुण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण मेला मैदान के पास गोमती किनारे भ्रुण का शव पड़ा पड़ा हुआ था, जिसको देख स्थानिय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भ्रुण का शव मिलने की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *