Home > स्थानीय समाचार > घर घर हो वृक्षारोपण तभी प्रदूषण मुक्त होगा प्रदेश-स्वतंत्र देव सिंह।

घर घर हो वृक्षारोपण तभी प्रदूषण मुक्त होगा प्रदेश-स्वतंत्र देव सिंह।

लखनऊ। सरकार द्वारा मिशन वृक्षारोपण 2020 के तहत समूचे प्रदेश भर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन जागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग वृक्षारोपण किया।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिले के सह मीडिया प्रभारी रूद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन जागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ में वृक्षारोपण कर अभियान में भागीदारी करते हुए कहा कि प्रदेश को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त बनाना है तो हमें घर घर वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करना होगा तभी हमें स्वच्छ वातावरण और शुद्ध पर्यावरण नसीब हो सकेगा। इस मौके पर उनके साथ मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करते हुए जिला अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि पर्यावरण में अधिक सुधार हो सके वहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ पूर्वक प्रण लिया कि कम से कम एक पेड़ वह अवश्य लगाएंगे। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला सरकारी बैंक के डायरेक्टर रामकुमार लोधी, पूर्व विधायक चंद्रा रावत, जिला उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्रा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह व राजकुमार वर्मा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीन वर्मा, मोहनलालगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *