लखनऊ। इन्दिरा नगर सेक्टर-9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष की भॉति पितृपक्ष के अवसर पर 29 सितम्बर 2023 से सामूहिक पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा और 14 अक्टूबर तक 2023 तक प्रतिदिन चलेगा। पूर्णिमा का तर्पण दिनांक 29.09.2023 को प्रातः 5ः00 से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया किया प्रातः 5ः30 बजे से देव आवाहन, देवपूजन के उपरान्त पिण्ड-तर्पण प्रारम्भ होगा, उसके उपरान्त तदोपरान्त गायत्री यज्ञ होगा। श्री शर्मा ने बताया कि तर्पण के सभागार में युग ऋषि द्वारा रचित धर्म एवं अध्यात्म, वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ जीवन मृत्यु पर आधारित साहित्य जैसे- मैं क्या हूँ?, गहना कर्मोगति, मरने के बाद हमारा क्या होता, पितरोें को श्रद्धा दें वे शक्ति देंगे, पितर हमारे अदृश्य सहायक, मरणोत्तर जीवन उसकी सच्चाई, जीवन एवं मृत्यु, भूत कैसे होते हैं क्या करते हैं?, स्वर्ग-नर्क की स्वचालित प्रक्रिया, मरे तो सही बुद्धिमता के साथ, जल्दी मरने की उतावली न करें उपरोक्त पुस्तकें सभागार में अवलोकन हेतु प्रदर्शित रहेंगी क्रय करके लिया भी जा सकता है। पिण्ड तर्पण में नर-नारी जातिवंश का भेद नहीं होगा सभी भागीदारी कर सकते हैं। कार्यक्रम भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
Home > स्थानीय समाचार > गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर में 29 सितम्बर से सामूहिक पिण्ड तर्पण होगा शुरू