Home > स्थानीय समाचार > धर्मेंद्र प्रधान के चुनाव संयोजन व रा.क्रा.स.पा के सहयोग से भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : गोपाल राय

धर्मेंद्र प्रधान के चुनाव संयोजन व रा.क्रा.स.पा के सहयोग से भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : गोपाल राय

लखनऊ | सोमवार राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि विगत दिनों में उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दिल्ली स्थितआवास पर उनकी मुलाकात हुई। लगभग 1 घंटे की बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने की रणनीति तय हुई। उत्तर प्रदेश चुनाव में हमारी पार्टी को भी सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर सम्मानजनक समझौता के तहत भाजपा द्वारा सम्मान दिए जाने की बात हुई। राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने हेतु राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दल के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं जिसमें दलित शोषित समाज पार्टी भी शामिल है उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 5 साल में भय, भूख, और भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है और अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में योगी सरकार कर्मठ रही है। उत्तर प्रदेश में विकास तेजी से हुआ है वहीं अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में विकास का ग्राफ तेजी से बड़ा है जो निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। राय ने कहा कि हमारी पार्टी जनक्रांति यात्रा के माध्यम से प्रदेश के मंडल व जनपदों में योगी एवं भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचा रही है प्रदेश के सभी जाति धर्म के बीच पहुंचकर योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यो के आधार पर उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने की अपील की जा रही है। राय ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश के लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश 2022 का चुनाव अभियान का प्रभारी बनाने से प्रदेश वासियों में हर्ष है क्योंकि प्रधानमंत्री जी एक ऐसे संगठन के कुशल कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपे हैं जिससे कार्यकर्ताओं में जान आ गई है। प्रधान द्वारा रात दिन मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर चुनाव को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रहे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय नागरिक संशोधन बिल, तीन तलाक, धारा 370 का समापन से प्रदेश वह देश की जनता राष्ट्रहित में भाजपा की सरकार को देखना चाहती है जिसका परिणाम चुनाव के बाद जनता के सहयोग से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला कर जनता की सरकार बनेगी जो देश के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *