Home > अपराध समाचार > दारोगा पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को छला

दारोगा पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को छला

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज कोतवाली के दक्षिणी चैकी में तैनात एक दरोगा पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी महिला से सगाई की। इसके बाद अब तीसरी महिला से ब्याह रचाने की फिराक में है। महिला के आरोप कितने सही हैं ये पुलिस को जांच का विषय है। महिला का आरोप है कि हजरतगंज के दक्षिणी पुलिस चैकी पर तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने उससे शादी करके धोखा दिया है। महिला का आरोप मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर छोड़ दिया। आरोप है कि अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी से की सगाई। जानकारी होने के बाद सैनी कस्बे की शादी टूटी। इसके चलते दरोगा को लाखों का सामान वापस करना पड़ा। आरोप है कि अब अय्याश दरोगा सीतापुर के सिधौली में विवाहित महिला के साथ शादी करने की फिराक में है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा दूसरी महिला के साथ वैष्णो देवी गया था। मुख्यमंत्री से भी पीड़ित महिला कर शिकायत कर चुकी है। महिला हजरतगंज कोतवाली में भी अपना बयान दर्ज करा चुकी है। अय्याश दरोगा ने बहला-फुसलाकर कर उसे अपने जाल में फंसाया था। अलीगढ़ की रहने वाली महिला की एफबी के जरिए अय्याश दरोगा से दोस्ती हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *