Home > स्थानीय समाचार > चौथा चरणः मतदान की तारीख 13, सीट 13, सांसद बनेंगे 13

चौथा चरणः मतदान की तारीख 13, सीट 13, सांसद बनेंगे 13

पुख्ता इंतजाम के बीच आज होगा मतदान
लखनऊ । लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर कल 13 मई को मतदान होगा। कल वे13 उम्मीदवार जीत कर सांसद बनेंगे जिनपर मतदाताओं की मेहरबानी होगी। आज निर्वाचन आयोग की ओर से पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ के लिये रवाना कर दिया गया।कल सोमवार को 13 सीटों पर मतदान होगा। ये 13 लोकसभा सीटें क्रमशः शाहजहॉपुर सु., खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोइ सु., मिश्रिख सु., उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा सु., कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सु. हैं। इन 13 सीटों में आठ सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और पांच सीट सुरक्षित है। यह 13 सीटें प्रदेश के शाहजहॉपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, फर्रूखाबाद, एटा, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज व बहराइच सहित 13 जिलों के तहत आती हैं।इन 13 लोकसभा सीटों के साथ ही शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधान सभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। इन 13 लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शाहजहांपुर सु.सीट पर 10, खीरी सीट पर11,धौरहरा सीट पर12, सीतापुर में आठ, हरदोई सु.सीट पर12, मिश्रिख सु.सीट पर 9, उन्नाव सीट पर नौ, फरूखाबाद सीट पर आठ, इटावा सु. सीट पर आठ, कन्नौज सीट पर 15, कानपुर सीट पर 11, अकबरपुर पर नौ, बहराइच सु.सीट पर10 प्रत्याशी हैं। कन्नौज में सर्वाधिक15 उम्मीदवार हैं।13 सीटों पर 26588 मतदान केंद्र हैं। 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष वोटर, 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला वोटर व 947 थर्ड जेण्डर वोटर हैं। मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 027 है।सर्वाधिक मतदान केंद्र 2498 उन्नाव में हैं।चौथे चरण की कई सीटों पर धुरंधरों के बीच मुकाबला है।सबसे अहम चुनाव कन्नौज है। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुकाबले भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक हैं। 1998 से लेकर 2014 तक इस सीट पर सपा का कब्जा रहा।उन्नाव में सांसद स्वामी साक्षी महाराज के खिलाफ सपा की अन्नू टंडन हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में अन्नू टंडन उन्नाव से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के स्वामी साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की।इटावा लोकसभा सीट पर भाजपा को पहली दफा 1998 में कामयाबी मिली जब सुखदा मिश्रा जीतकर लोकसभा पहुंचीं।1999 में सपा के रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गये। 2004 में भी वह सीट को बचाने में कामयाब रहे। 2009 में सपा के प्रेमदास कठेरिया जीते लेकिन 2014 में मोदी लहर में भाजपा के अशोक दोहरे और 2019 रामशंकर कठेरिया एमपी बने। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है।सपा के जितेंद्र दोहरे मैदान में है।बसपा ने शारिका सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।फर्रुखाबाद से बसपा ने क्रांति पांडेय को टिकट दिया है। भाजपा ने मुकेश राजपूत और सपा ने नवल किशोर शाक्य को दांव खेला है। हरदोई सीट से भाजपा के जय प्रकाश रावत है। 2019 में जयप्रकाश रावत की जीत हुई थी। सपा ने पूर्व सांसद उषा वर्मा को टिकट दिया है। वह 2 बार सांसद रह चुकी है। बसपा ने भीमरावअंबेडकर को लड़ाया है।बहराइच लोकसभा सीट से बीजेपी ने अक्षयबर लाल का टिकट काटकर अरविंद गौड़ को टिकट दिया है। सपा के रमेश गौतम उम्मीदवार है। बसपा ने बृजेश कुमार सोनकर को टिकट दिया है।मिश्रिख से सांसद अशोक रावत को भाजपा ने फिर टिकट दिया है। 2004 और 2009 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। उनका मुकाबदला सपा के प्रत्याशी संगीता राजवंशी और बसपा के प्रत्याशी बीआर अहिरवार से है। सपा के धौरहरा से आनंद सिंह भदौरिया मैदान में है।भाजपा से बगावत कर बसपा में आए श्याम किशोर अवस्थी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने रेखा वर्मा को टिकट दिया है। लखीमपुर खीरी से भाजपा के तीसरी बार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी मैदान में है। इंडिया गठबंधन से सपा के उत्कर्ष वर्मा और बसपा के अंशय कालरा मैदान में है। कानपुर लोकसभा सीट से इस बार तीन धुरंधरों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने रमेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन से कांग्रेस ने आलोक मिश्र पर भरोसा जताया है। बसपा ने कुलदीप भदौरिया को मैदान में मैदान में उतारा है। अकबरपुर से भाजपा ने देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मोदी लहर में देवेंद्र सिंह ने 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी। सपा के राजाराम पाल मैदान में है।बसपा ने राजेश कुमार द्वीवेदी को उम्मीदवार बनाया है।शाहजहांपुर भाजपा ने सांसद अरुण सागर को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने ज्योत्सना गोंड और बसपा ने दोदराम वर्मा को उतारा है। 2014 और 2019 में भाजपा की जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *