Home > स्थानीय समाचार > चित्रकला प्रतियोगिता मे 178 बच्चो ने लिया हिस्सा, बांटी गई स्टेशनरी किट

चित्रकला प्रतियोगिता मे 178 बच्चो ने लिया हिस्सा, बांटी गई स्टेशनरी किट

धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर बाल महिला सेवा संगठन ने बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता को त्रिवेणी नगर स्थित बेस्ट कैरियर गर्ल्स इंटर काॅलेज मे आयोजित किया गया। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता मे 8 वर्ष से 12 वर्ष तक की आयु वाले कुल 178 बच्चो ने हिस्सा लिया। जिसमे आयुष राठौर ने प्रथम स्थान, शगुन वर्मा ने द्वितीय व शालू कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रथम स्थान से लेकर दसवां स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को टाॅप-10 सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे शामिल सभी बच्चो को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ स्टेशनरी किट उपहार मे दिया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला मौजूद रहे। बाल दिवस पर इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन पर सभी छात्र-छात्राओ के अभिभावको ने बाल महिला सेवा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से बच्चो के मन मे आत्मविश्वास पैदा होता है कार्यक्रम मे बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, आशा मौर्या, राजेन्द्र पाण्डेय, मीना पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, लीलावती कुशवाहा, संतोष राठौर, राकेश आर्या, बीना शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार उपाध्याय, सच्चिदानंद नाथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *