Home > स्थानीय समाचार > बीकानेर रेस्टोरेंट सील,निगम ने 8 लाख 81 रुपए के बकाए पर कार्रवाई

बीकानेर रेस्टोरेंट सील,निगम ने 8 लाख 81 रुपए के बकाए पर कार्रवाई

लखनऊ, (यूएनएस)। लखनऊ में नगर निगम ने हाउस टैक्स बकाए पर अभियान तेज कर दिया है। बुधवार सुबह ही टीम रेस्टोंरेट खुलने से पहले पहुंच गई और भवन को सील कर दिया। जोनल अधिकारी जोन 7 प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बीकानेर रेस्टोरेंट पर 8,81,458.63 बकाया था। उसकी वजह से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इस भवन को लेकर रेस्टोरेंट की तरफ से चार बार चेक भी दिया गया लेकिन वह सब बाउंस कर गया। उसकी वजह से कार्रवाई तेज की दी गई है। पहली बार एक , दूसरी बार एक लाख, तीसरी बार 4 लाख 31 हजार और चौथी बार 28 हजार रुपए का चेक बाउंस हुआ। इसमें अलावा एक भुगतान एक लाख रुपए का हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 28000 रुपए का चेक वर्तमान में बैंक में क्लीयरिंग के लिए लगा है। नगर निगम पूरे शहर में अभियान चला रहा है। रोज 20 से ज्यादा भवन को सील किया जा रहा है। मौजूदा समय नगर निगम पर करीब 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का हाउस टैक्स बकाया है। उसमें 200 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर 5 लाख से 5 करोड़ रुपए तक का हाउस टैक्स बकाया है। कमिश्ननर ने नगर निगम ने अभियान तेज करने का आदेश दिया था। उसके बाद से ही अधिकारियों ने बकाए पर सीलिंग की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *