Home > स्थानीय समाचार > भाजपा महिला नेता की डेंगू से मौत, पार्टी में शोक की लहर

भाजपा महिला नेता की डेंगू से मौत, पार्टी में शोक की लहर

लखनऊ। ठंड शुरू होने के बाद भी डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू की चपेट में आने से भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री रमा शुक्ला की मौत हो गई। महिला पदाधिकारी के अंतिम संस्कार में सांसद, विधायक समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। रमा शुक्ला की मौत से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ में आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी 35 साल की रमा शुक्ला भाजपा महानगर महिला मोर्चा की नगर मंत्री थीं। उनको आठ दिन पहले बुखार हुआ था। इसके बाद बलरामपुर अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय उनके पति ने रमा को वहीं पर भर्ती कराया था। बलरामपुर में दो दिन भर्ती रहने के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। लेकिन बलरामपुर अस्पताल में जब उनकी हालत और बिगड़ गई तो परिजनों ने रमा शुक्ला को पीजीआई में भर्ती कराया। पीजीआई में पांच दिन से लगातार वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही रमा शुक्ला ने आखिरकार बुधवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। उनके अंतिम संस्कार में आलमबाग स्थित बैकुण्ठ धाम पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कैंट विधायक सुरेश तिवारी के साथ कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं अखिल भारतीय ब्रह्म समाज (महिला इकाई) की उप महामंत्री रमा शुक्ला के निधन पर पकरी के मुंडावीर मंदिर परिसर में शोक सभा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *