Home > स्थानीय समाचार > बांदा के तहसील बबेरू विकासखंड कमासिन में निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ स्वीकृत

बांदा के तहसील बबेरू विकासखंड कमासिन में निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बांदा के तहसील बबेरू विकासखंड कमासिन में सिंहवाहिनी पंप नहर क्षमता 50 क्यूसेक निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कर दिया गया हैं।जारी शासनादेश में निर्देश दिए है कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *