Home > स्थानीय समाचार > आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया हैण्ड वाशिंग डे

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया हैण्ड वाशिंग डे

लखनऊ|जनपद के नरेंदी, नटकुर, देवरी डंडा सहित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को हैंड वाशिंग डे मनाया गया | केन्द्र पर आने वाले बच्चों, महिलाओं व किशोरियों को साबुन से हाथ धोने के महत्त्व के साथ ही हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताया गया |
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ)अखिलेन्द्र दुबे ने बताया – हैंड वाश को अपनी आदत में जोड़ना बहुत ही आवश्यक है | हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियाँ गंदे हाथों के कारण ही होती हैं | अगर हम बगैर हाथ धोए कुछ खाते हैं तो हमारे शरीर में खाने के साथ कीटाणु भी चले जाते हैं जो कि डायरिया जैसे रोगों का कारण बनते हैं | यदि किसी बच्चे को बार बार डायरिया होता है तो वह कुपोषित भी हो सकता है | इसलिए हमें खाना बनानेऔर खाने से पहले व् शौच के बाद अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए | धोने के बाद हाथों को कपड़े से पोंछने के बजाय हवा ही सुखाना चाहिए |
श्री दुबे बताते हैं – केन्द्रों पर बच्चों को हाथ धोना “सुमांक ” के माध्यम से सिखाते हैं | जिसके तहत उन्हें 6 चरणों में हाथ धोना सिखाया जाता है | सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ना, उसके बाद उल्टे हाथ, फिर मुट्ठी, इसके बाद अंगूठे, तथा अंत में नाखून और कलाई धोनी चाहिए | इस तरह से अगर हम अपने हाथों को धोयेंगे तो हम बीमारियों से बच सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *