Home > स्थानीय समाचार > इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स, लखनऊ चैप्टर ने बीते 03 दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 800 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया

इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स, लखनऊ चैप्टर ने बीते 03 दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 800 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया

लखनऊ।।इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स, लखनऊ चैप्टर, द्वारा वर्तमान संकट की घड़ी में शुरूआत से ही जरूरतमंद लोगों के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फूड पैकेट एवं राशन का वितरण किया जा रहा है। मुकेश सिंह, चेयरमैन, लखनऊ चैप्टर ने बताया कि पिछले विगत 03 दिनों में नगर निगम के अधिकारियों एवं उनकी टीम तथा क्षेत्रीय पार्षदों से समन्वय स्थापित कर लगभग 800 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया है। मुकेश सिंह ने बताया कि इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स, लखनऊ चैप्टर द्वारा आज गोमती नगर स्थित नगर निगम जोन-4 के जोनल अधिकारी श्री राजेश सिंह एवं पार्षद श्री राम किशन यादव के साथ मिलकर लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं विभव खण्ड के पार्षद श्री शरद वर्मा के साथ 30 परिवारों को तथा आशियाना के पार्षद श्री विमल तिवारी के साथ मिलकर सेक्टर एम स्थित रिक्शा कालोनी आशियाना में 28 निर्धन परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत कई गांवों के 100 परिवारों को राशन सामग्री पहुंचायी गयी। इसके अतिरिक्त जोन-4 एवं जोन-8 के कार्यालय पर लगभग 100-100 परिवारों का राशन का वितरण किया गया। विगत 03 दिनों में नगर निगम जोन-8 को 200 परिवारों हेतु राशन उपलब्ध कराया गया है। गोमती नगर क्षेत्र के अंतर्गत जोन-4 को लगभग 150 परिवारों की राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावा शहर में और जहां कहीं भी आवश्यकता होती है, चैम्बर द्वारा पूरी तत्परता के साथ जरूरतमंदों तक राशन सामग्री पहुंचायी जा रही है। इसके अतिरिक्त श्री मुकेश सिंह ने बताया कि चैम्बर द्वारा जिला अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश तथा उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज श्रीमती पल्लवी मिश्रा की पहल पर मोहनलालगंज तहसील के 500 परिवारों को चैम्बर द्वारा गोद लेते हुए सम्पूर्ण लाॅकडाउन तक के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली थी, जिसके तहत इन परिवारों को उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।मुकेश सिंह ने विशेष रूप से बताया कि अगले एक सप्ताह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 2000 जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों एवं सम्पूर्ण लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के लिए श्री मुकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *